न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य
Home » निर्देश » BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं सड़क की स्थिति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे किसी भी दशा में अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके लिए गश्ती दलों को तत्काल सक्रिय करने तथा ड्रोन सर्वे के माध्यम से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं सड़क संबंधी खामियों की पहचान करने को कहा गया।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कुमाऊं मंडल की उच्च स्तरीय समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को पुलिस, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर संयुक्त अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सड़क एवं शोल्डर पर भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने को कहा गया। सभी संबंधित सड़क एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स द्वारा प्रत्येक पखवाड़े राजमार्ग सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। बिना एनएचएआई अथवा लोनिवि की पूर्व अनुमति के राजमार्ग सुरक्षा क्षेत्र में किसी प्रकार का लाइसेंस या एनओसी जारी अथवा नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  "दिशा बैठक में सांसद त्रिवेन्द्र रावत सख्त: जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं"

दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैकस्पॉट का उपचार, आपातकालीन सेवाओं तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने जनसामान्य, परिवहन संचालकों एवं राजमार्ग किनारे व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन ने अवैध ढाबे एवं कब्जे स्वयं हटाने तथा भारी वाहनों को केवल निर्धारित ले-बाय एवं पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने को कहा है।प्रशासन का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं गड्ढों से मुक्त कर यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, अधिशासी अभियंता एनएचआई सुरेश तोमर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, श्रीमती नेहा झा, कृष्ण चंद्र पलड़िया सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 1 9
Users Today : 672
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 1 9
Users Today : 672
Users Yesterday : 930