न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग! BIG BREAKING:शिवालिक नगर में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, समाजसेवी रविराज चौहान ने दी जन्माष्टमी की दिल से शुभकामनाएं BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’ BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार!
Home » अपील » BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग!

BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भगतनपुर आबिदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में रोह नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। इब्राहिमपुर से इक्कड़ खुर्द को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने पुल के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और रोजाना सैकड़ों लोग यहां से आवागमन करते हैं।रोह नदी के उफान पर आने से पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। मौके पर समाजसेवी डॉक्टर गोविंदा भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि नदी का पानी काफी बढ़ा हुआ है और तेज बहाव के बीच लोग फिलहाल इस मार्ग से आवागमन न करें।

ALSO READ  धराली आपदा राहत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का बड़ा निर्णय: छह माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में किया दान, सभी से की सहयोग की अपील

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हर वर्ष पुल पर पानी आने से आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से स्थायी समाधान की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि इब्राहिमपुर-इक्कड़ खुर्द मार्ग पर सुरक्षित और ऊंचा पुल बनाया जाए, ताकि बरसात के दिनों में भी आवागमन बाधित न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस मांग पर कब तक कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 1 6
Users Today : 499
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 1 6
Users Today : 499
Users Yesterday : 685