न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक

BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! कैडबरी चॉकलेट समेत 10 सैंपल लिए, संदिग्ध बैच की बिक्री पर रोक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडेय एवंजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन  की टीमों द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

ALSO READ  "धर्म की आड़ में ठगी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि जारी"

उन्होंने बताया कि उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के समीप दूध सप्लाई वाहनों एवं सराय रोड स्थित होलसेल एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले दूध के पांच नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए तथा बिना फूड लाइसेंस के कार्य कर रहे दो मिल्क सप्लायरों को नोटिस जारी किया गया।

ALSO READ  मोहल्ला किला मंगलौर में मामूली कहासुनी ने लिया झगड़े का रूप, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव के बीच सख्ती बरत रही प्रशासनिक टीम

कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट की शिकायत मिलने पर सराय रोड स्थित चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टोरेज, चिलिंग चैंबर, सप्लाई वाहनों तथा संबंधित बैच नंबर से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। डिस्ट्रीब्यूटर को निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच नंबर की बाजार में उपलब्ध सभी चॉकलेट तत्काल हटाई जाएं तथा अनुपालन रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उक्त बैच नंबर की चॉकलेट की बिक्री एवं आपूर्ति पर तत्काल रोक लगा दी गई और तापमान नियंत्रित वाहनों से ही चॉकलेट की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। मौके पर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के दो नमूने भी जांच हेतु लिए गए।

ALSO READ  BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा कनखल क्षेत्र स्थित डेयरियों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर का एक तथा मावा का एक नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए लिया गया।

वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने रुड़की शहर के होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पनीर का एक नमूना लिया गया तथा होटल संचालकों को खाद्य निर्माण में केवल पैक्ड पनीर का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "रावली महदूद में फिर गरजा बुलडोज़र: भेदभाव के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दोबारा अभियान चलाकर जड़ से उखाड़े गए अवैध कब्जे, साफ संदेश—अब नहीं बचेगा कोई भी अतिक्रमण"

सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनपद हरिद्वार में कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए हैं। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672