न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला

BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अनुसूचित समाज एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के संबंध में दिए गए कथित भ्रामक एवं आपत्तिजनक बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार द्वारा लक्सर रोड स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं द्वारा लगातार अनुसूचित समाज को राजनीतिक रूप से भ्रमित करने तथा भाजपा के प्रति समाज में अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ALSO READ  "देवपुरा चौक पर कांग्रेस का धमाका: बाबा रामदेव–बालकृष्ण पर हजारों करोड़ के महाघोटाले का आरोप, भाजपा सरकार का पुतला दहन"

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वंचित वर्गों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित समाज के युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के लिए अनुसूचित समाज को भ्रमित करने और भाजपा के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित समाज जागरूक है और वह इस प्रकार की राजनीति को भली-भांति समझता है। भाजपा सरकार की नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान देने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को अनुसूचित समाज की भावनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और अनुसूचित समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

ALSO READ  "छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का अनशन और कैंडल मार्च, राजेंद्र चौधरी बोले—इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों से माफी मांगनी होगी"

जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा प्रिंस लोहाट ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उनकी अनुसूचित समाज के प्रति सोच और राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। अनुसूचित समाज अब किसी के झूठे प्रचार और राजनीतिक भ्रम में आने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने समाज के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। राहुल गांधी को अनुसूचित समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए। अनुसूचित समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा संजीव कुमार ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से अपने बयानों पर स्पष्टीकरण देने तथा अनुसूचित समाज की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।

इस अवसर पर अश्वनी पाल, जिला आईटी संयोजक अनुसूचित मोर्चा; जिला महामंत्री संजीव चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी हीरा सिंह बिष्ट, लोकेश पाल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा; जसबीर बसेड़ा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा; अभिनव चौहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा; लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष; भूप सिंह, जिला मंत्री ; विपिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष; अनुज त्यागी, प्रशांत चौधरी, अजय बबली, सूर्यकांत सैनी, नवजोत वालिया, सागर, आकाश, संजय कुमार, करण वर्मा, आकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 3 2
Users Today : 1177
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 3 2
Users Today : 1177
Users Yesterday : 1179