न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » प्रदर्शन » खेड़ी कला में रविंद्र पनियाला और चैंपियन के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

खेड़ी कला में रविंद्र पनियाला और चैंपियन के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर जेके टायर फैक्ट्री के कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर खेड़ी कला गांव के ग्रामीणों ने रविवार को भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और भाजपा नेता रविंद्र पनियाला के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

13 मार्च से लक्सर स्थित जेके टायर फैक्ट्री के कर्मचारी अपने एग्रीमेंट और 18 मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन को डेढ़ माह से अधिक समय हो गया है, इसके बावजूद दोनों जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी धरना स्थल पर जाकर कर्मचारियों की सुध नहीं ली।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यह नेता केवल वोट मांगने गांव में आते हैं, बाकी समय जनता की समस्याओं से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने भाजपा पर भी उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे न केवल दोनों नेताओं बल्कि पार्टी का भी बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।

ALSO READ  नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 9
Users Today : 414
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 9
Users Today : 414
Users Yesterday : 1179