न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » विदाई » BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक

BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 अगस्त। ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में करीब 15 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में जनसेवा कर रहे डा. कुर्बान अली कपासी के निधन के बाद उनके हिंदू सहयोगियों ने इंसानियत और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी और आजीवन अविवाहित रहे डा. कपासी शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: 22 माह की शानदार पारी के बाद SP देहात शेखर चंद सुयाल की विदाई, ऑफिसर्स ने फूल-माला व स्मृति चिन्ह देकर दी भावुक विदाई

डा. कुर्बान अली कपासी पुत्र स्वर्गीय ताहिर अली कपासी लंबे समय से स्वामी दयानंद आश्रम से जुड़े हुए थे और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित रहे। उनके निधन के बाद आश्रम से जुड़े लोगों और सहयोगियों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान किया। डा. कपासी की इच्छा थी कि निधन के बाद उन्हें उनके धर्म के अनुसार दफनाया जाए।

ALSO READ  "32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित"

उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए आश्रम से जुड़े हिंदू सहयोगी आगे आए और पार्थिव शरीर को ऋषिकेश से हरिद्वार लाकर ज्वालापुर स्थित वक्फ कब्रिस्तान, सुभाष नगर में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कराया।

इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डा. बवेजा के साथ वीरेंद्र यादव, कंचन यादव, प्रियंका यादव, वंदना यादव, जगदीश यादव, हरिओम यादव, प्रद्युम्न यादव और वीर बहादुर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ  केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद पायलट राजवीर सिंह चौहान को अंतिम विदाई, पत्नी दीपिका ने उठाया अपने 'वीर' की तस्वीर का साथ

डा. कपासी की अंतिम विदाई में हिंदू समाज के लोगों द्वारा जिस तरह आगे बढ़कर सहयोग किया गया, वह आपसी भाईचारे, मानवीय संवेदनाओं और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बन गया। उनकी सेवाभावना और सामाजिक समरसता को क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728