न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » निर्देश » BIG BREAKING:55.52 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, DM मनीष कुमार ने लिया जायजा—निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:55.52 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, DM मनीष कुमार ने लिया जायजा—निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप जनपद मुख्यालय में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का रविवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, श्रमिकों की उपलब्धता तथा निर्माण सामग्री एवं अन्य संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक तथा चार मंजिला साइंस कैंपस सहित निर्माणाधीन संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

ALSO READ  "जिलाधिकारी के सख़्त निर्देशों का धमाकेदार असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन में आई ऐतिहासिक तेजी, रिकॉर्ड निस्तारण से जनता को मिली बड़ी राहत"
उन्होंने प्रत्येक कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न आने देने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और सभी कार्य निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के साथ कार्य करें और प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि साइंस सेंटर जनपद में विद्यार्थियों एवं विज्ञान प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बनेगा, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522