न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING :‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ के रंगों से सजा ग्राफिक एरा, लोक एवं जनजातीय कला ने मोहा मन 50 कलाकारों ने बिखेरा हुनर, पांच विजेताओं को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार BIG BREAKING:देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल; CM धामी बने अद्भुत परंपरा के साक्षी BIG BREAKING:दोस्ती बनी दुश्मनी! शराब की महफिल में खूनी खेल, पैसों के लेनदेन और वीडियो बनाने पर कपिल की हत्या; मंगलौर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा” “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर में सजा प्यार, बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व एडवोकेट अवि चौहान ने दी रक्षाबंधन की दिली शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:जल संरक्षण की बड़ी पहल! DM मयूर दीक्षित संग राजीव शर्मा ने शुरू कराया वाटर हार्वेस्टिंग, बोले—‘जल है तो कल है’’ “BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद”
Home » संदेश » “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर में सजा प्यार, बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व एडवोकेट अवि चौहान ने दी रक्षाबंधन की दिली शुभकामनाएं”

“BIG BREAKING:रिश्तों की डोर में सजा प्यार, बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व एडवोकेट अवि चौहान ने दी रक्षाबंधन की दिली शुभकामनाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान नीरज चौहान एवं एडवोकेट अवि चौहान ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का पवित्र प्रतीक है।अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में खुशियां, प्रेम, सौहार्द और अपनत्व लेकर आए। भाई और बहन के बीच स्नेह की यह अमूल्य डोर समय के साथ और अधिक मजबूत होती रहे तथा परिवारों में आपसी प्रेम, सम्मान और एकता बनी रहे, यही इस पर्व का सबसे बड़ा संदेश है।ग्राम प्रधान नीरज चौहान ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग रक्षाबंधन का पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। वहीं एडवोकेट अवि चौहान ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का अनुपम उत्सव है, जो समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रक्षाबंधन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। प्रेम और विश्वास की यह पावन डोर सदैव अटूट बनी रहे तथा हर घर खुशियों से महकता रहे।

ग्राम प्रधान नीरज चौहान एवं एडवोकेट अवि चौहान ने एक बार फिर सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 6 4 9
Users Today : 552
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 6 4 9
Users Today : 552
Users Yesterday : 466