न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:रिश्तों की डोर में सजा प्यार, बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व एडवोकेट अवि चौहान ने दी रक्षाबंधन की दिली शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:जल संरक्षण की बड़ी पहल! DM मयूर दीक्षित संग राजीव शर्मा ने शुरू कराया वाटर हार्वेस्टिंग, बोले—‘जल है तो कल है’’ “BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद” “BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर मनोज धनगर का बड़ा संदेश—प्रेम की डोर से जुड़ें, एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाएं” “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:तकरार भी, प्यार भी और बचपन की यादें भी… रक्षाबंधन पर समाजसेवी रविराज चौहान ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल”
Home » पलटवार » “BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद”

“BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव और अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रणौत के बीच पिछले दिनों सामने आए वार-पलटवार के बीच रक्षाबंधन के पर्व पर रिश्तों में मिठास और सद्भाव का संदेश देखने को मिला। स्वामी रामदेव ने रक्षाबंधन के अवसर पर कंगना रणौत के लिए मिठाई और उपहार भेजते हुए आपसी मतभेदों को संवाद के जरिए दूर करने की बात कही।स्वामी रामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर किसी भी तरह के बैर और मनमुटाव को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और समाज में किसी भी कारण से नफरत या एक-दूसरे के प्रति बैर भाव नहीं होना चाहिए।

रामदेव ने पिछले दिनों अपने और कंगना रणौत के बीच विवाद को लेकर हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी प्रकार के बैर का परित्याग कर रिश्तों में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें विवाद का रूप देने के बजाय बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास होना चाहिए।

योग गुरु ने कहा कि वह कंगना रणौत को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देंगे। साथ ही उन्हें यह संदेश देंगे कि किसी भी मतभेद को बातचीत और संवाद के जरिए खत्म किया जा सकता है। उन्होंने समाज में नफरत की जगह प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 5 0 8
Users Today : 411
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 5 0 8
Users Today : 411
Users Yesterday : 466