न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर मनोज धनगर का बड़ा संदेश—प्रेम की डोर से जुड़ें, एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाएं” “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:तकरार भी, प्यार भी और बचपन की यादें भी… रक्षाबंधन पर समाजसेवी रविराज चौहान ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल” “BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर” “BIG BREAKING:चम्पावत में धामी का ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’! ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात, मातृशक्ति को सशक्त बनाने का बड़ा संकल्प” “BIG BREAKING:उत्तराखंड के 1.75 लाख छात्र बने ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’, डीजीपी ने दिए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स”
Home » शुभकामनाएं » “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं”

“BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेहऔर विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर हरिद्वार पुलिस की ओर से समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

हरिद्वार पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनत्व के उस रिश्ते का उत्सव है, जो जीवन की तमाम दूरियों के बावजूद दिलों को हमेशा जोड़े रखता है। बचपन की यादों से लेकर जीवन के हर सुख-दुख में भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे के लिए मजबूती और भावनात्मक सहारे का आधार बनता है।

पुलिस की ओर से जारी शुभकामना संदेश में देशवासियों से इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की गई। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं, वहीं भाई भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।

हरिद्वार पुलिस ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 8 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 8 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 466