न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » खुलासा » BIG BREAKING:संपत्ति विवाद में खूनी खेल! दो बहनों पर बरसीं गोलियां, डबल मर्डर से मचा हड़कंप—चंद घंटों में सगा भाई गिरफ्तार

BIG BREAKING:संपत्ति विवाद में खूनी खेल! दो बहनों पर बरसीं गोलियां, डबल मर्डर से मचा हड़कंप—चंद घंटों में सगा भाई गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों हत्याओं के आरोपी मृतक महिलाओं के भाई विवेक उर्फ विक्की को चुड़ियाला भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गोलीबारी के दौरान महिलाओं का पति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका उपचार चल रहा है।पुलिस के अनुसार, 25-26 अगस्त की रात गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी, जबकि गोलीबारी में उसके मौसा को भी गोली लगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चुड़ामणि मंदिर चौक के पास चुड़ियाला भगवानपुर से दबोच लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को हत्या के पीछे संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वारदात की वास्तविक वजह और अन्य पहलुओं को लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में सीओ रुड़की ओशीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार सहित गंगनहर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 1062