न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:संपत्ति विवाद में खूनी खेल! दो बहनों पर बरसीं गोलियां, डबल मर्डर से मचा हड़कंप—चंद घंटों में सगा भाई गिरफ्तार BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद BIG BREAKING:स्विफ्ट कार से खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज! हरिद्वार पुलिस ने “मगध साइबर गैंग” के 5 शातिरों को दबोचा, 35 ATM कार्ड और 18 मोबाइल बरामद BIG BREAKING:टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM धामी ने की पूजा-अर्चना Big barking:डीपीएस दौलतपुर के शटलरों का धमाकेदार प्रदर्शन, तीन रजत पदकों से चमका स्कूल Big barking:देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के विभाग बदले—जिम्मेदारियों में बड़ा उलटफेर!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद

BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवलोक कॉलोनी के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए चांदी के सिक्के, सफेद धातु की मूर्ति, पेंडल, एप्पल मोबाइल फोन, बैग व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त कैंची और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त की रात प्रदीप कुमार शर्मा का तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया और शिवलोक कॉलोनी के पास कैंची से बैग का पट्टा काटकर बैग लूट लिया था। बैग में चांदी के आभूषण, एप्पल आईफोन, दुकान की चाबियां, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान था।

घटना के बाद पुलिस ने सीआईयू हरिद्वार की मदद से डिजिटल साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की। 25 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल के मटेरियल गेट के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान रितिक उर्फ टोपो निवासी गाजियाबाद, सौरभ निवासी बिजनौर और राजीव सैनी उर्फ सागर निवासी पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी ज्वेलर्स का पीछा किया था। 21 अगस्त को मौका पाकर लूट को अंजाम दिया और सामान रितिक के जगजीतपुर स्थित कमरे में छिपा दिया। पुलिस ने निशानदेही पर वहां से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को 26 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 5 0 1
Users Today : 954
Users Yesterday : 850
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 5 0 1
Users Today : 954
Users Yesterday : 850