न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » न्योता » “बागेश्वर से गूंजेगा सनातन का जयघोष! संतों ने CM धामी को दिया पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता, धार्मिक आस्था के रंग में रंगेगा उत्तराखंड”

“बागेश्वर से गूंजेगा सनातन का जयघोष! संतों ने CM धामी को दिया पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता, धार्मिक आस्था के रंग में रंगेगा उत्तराखंड”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। संत समाज ने यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बताया गया कि पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है।

यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों, सिद्ध पीठों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाता है। इससे जहां साधु-संत समाज के बीच आपसी जुड़ाव और आध्यात्मिक एकता मजबूत होती है, वहीं उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। यात्रा प्रदेश की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान और गौरव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

ALSO READ  “हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 की तैयारियां तेज: मुख्यमंत्री धामी से मिले नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, 20 मई को पहले जत्थे की भव्य विदाई का न्योता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 9 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 9 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 1062