न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान
Home » मुठभेड़ » Big breaking”ठेके कारोबारी हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो की तलाश तेज”

Big breaking”ठेके कारोबारी हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो की तलाश तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बीते रोज ठेके कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर लगातार कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से बाइक सवार तीन संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा शुरू किया।पुलिस के अनुसार, नगला इमरती के पास बाइक सवार तीनों संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि बीते रोज हुई अमन की हत्या में वह और उसके दो अन्य साथी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 2
Users Today : 524
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 2
Users Today : 524
Users Yesterday : 836