न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » शुभारंभ » “शिवालिकनगर में विकास की नई उड़ान: विधायक आदेश चौहान ने किया पार्क सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, जनता ने जताया आभार”

“शिवालिकनगर में विकास की नई उड़ान: विधायक आदेश चौहान ने किया पार्क सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, जनता ने जताया आभार”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिकनगर। रानीपुर विधानसभा के शिवालिकनगर स्थित वार्ड-1 में पार्क पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता की ओर से रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया और उनकी विकासपरक कार्यशैली की सराहना की।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। रानीपुर विधानसभा में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि स्वीकृत विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है।

स्थानीय सभासद वीरेंद्र अवस्थी ने विधायक की सक्रियता और सहज उपलब्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वार्ड-1 की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं पूर्व सभासद अशोक मेहता ने भी विकास कार्यों के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद पंकज चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ALSO READ  "विकास की रफ्तार हुई तेज! पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, वार्ड-13 को मिली नई सौगात"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042