न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”
Home » निर्देश » “हरिद्वार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे गड्ढे! डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, 15 अक्टूबर तक पूरे जिले को गड्ढामुक्त करने का बड़ा लक्ष्य”

“हरिद्वार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे गड्ढे! डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, 15 अक्टूबर तक पूरे जिले को गड्ढामुक्त करने का बड़ा लक्ष्य”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुराना एआरटीओ से भारत माता मंदिर मार्ग तथा आयरिश पुल के पास धोबी घाट (बैरागी कैंप) मार्ग पर चल रहे टाइल्स निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग जो कांवड़ यात्रा एवं भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है,उससे गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 15 अक्टूबर तक जनपद के सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान संबंधित क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कराया जाए तथा सभी सड़क मरम्मत कार्यों को समयबद्ध और त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि जनपदवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।इस दौरान साईट इंजीनियर एनएचएआई रुड़की आकाश सिंह,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  “मुख्यमंत्री धामी से मिले नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सिडकुल उद्योगों की समस्याओं पर हुई बड़ी चर्चा — जल्द समाधान के निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 8 7
Users Today : 368
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 8 7
Users Today : 368
Users Yesterday : 662