न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » कार्यवाही » “रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप”

“रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। परिवहन सचिव रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में परिवहन विभाग की दो विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल तथा प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर देर रात तक यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रपत्रों तथा सुरक्षा मानकों की जांच की।

विशेष अभियान के दौरान कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए। एक वाहन में एक से अधिक उल्लंघन पाए जाने पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए।

कार्रवाई के दौरान प्रमुख रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 174 अभियोग, गलत लेन में वाहन संचालन के 49 अभियोग, वाहन कर एवं कर रसीद से संबंधित 48 अभियोग तथा वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 17 अभियोग दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त वाहन की बॉडी से बाहर निकले हुए असुरक्षित भार तथा भार को असुरक्षित तरीके से बांधकर वाहन चलाने के मामलों में विशेष कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने संबंधी जांच भी की गई। बिना वैध पंजीयन, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

चेकिंग दलों द्वारा विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनके संचालन से यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। वाहन चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं कर भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार चालान तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

ALSO READ  "पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: जीआरपी हरिद्वार व SOG की संयुक्त टीम ने बावरिया गैंग के शातिर अपराधी को धर दबोचा, चैन स्नैचिंग मामले में 20,000 रुपये नगद बरामद, फरार साथी की तलाश जारी"

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाना, गलत लेन में वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, वाहन से असुरक्षित रूप से बाहर निकला भार तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ऐसे उल्लंघनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्र वैध रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित लेन एवं गति सीमा का पालन करें तथा किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। माल वाहनों में भार को निर्धारित सीमा के अंतर्गत एवं सुरक्षित तरीके से बांधकर ही परिवहन किया जाए।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के रात्रिकालीन एवं औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 5
Users Today : 161
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 5
Users Today : 161
Users Yesterday : 1042