न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » शुभारंभ » “उद्यमशाला चौपाल-2026 का आगाज, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं महिलाएं; उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान”

“उद्यमशाला चौपाल-2026 का आगाज, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं महिलाएं; उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है। जनपद का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), REAP तथा ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है और IEC वैन इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपने उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।

ALSO READ  “चेतना का महाकुंभ बना शांतिकुंज: 51 दिवसीय अनुष्ठान ने मानवता को दिया साधना-सेवा-समन्वय का महामंत्र, राज्यपाल बोले—यह समापन नहीं, युग परिवर्तन का शुभारंभ”

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, उद्यम रजिस्ट्रेशन, फूड लाइसेंस, ट्रेडमार्क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है तथा 4,000 से अधिक लोगों का नामांकन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को योजना से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

परियोजना निदेशक, डीआरडीए नलिनी घिड़ियाल ने विभागीय योजनाओं एवं जिले में संचालित नई गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि क्लाउड किचन पहल के माध्यम से 40 से अधिक महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा MUY के माध्यम से लाभार्थियों का आवश्यक दस्तावेजीकरण पूर्ण कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चौपाल में 100 से अधिक युवा, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एलडीएम दिनेश गुप्ता, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,इंक्यूबेशन मैनेजर योगेंद्र सिंह, बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, MUY प्रतिनिधि सूरज रतूड़ी, डीटीई, एनआरएलएम, काम सिंह, प्रकाश बिष्ट, REAP परियोजना, उद्योग विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042