न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » बयान » “लक्सर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बिगड़े बोल, बोले- “जो मुझे वोट नहीं देगा, उसे कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा!”

“लक्सर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बिगड़े बोल, बोले- “जो मुझे वोट नहीं देगा, उसे कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संजय गुप्ता एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। जन्मदिन के अवसर पर सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय गुप्ता कथित तौर पर मंच से कहते नजर आ रहे हैं कि जो उन्हें वोट नहीं देगा, उसे कीड़े पड़ेंगे और उसका पेट फट जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए क्षेत्र की जनता के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने मतदान को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

संजय गुप्ता लक्सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वायरल वीडियो में वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जनता के बीच अपनी राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

उनके बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, लक्सर क्षेत्र में उनके बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि इस बयान का आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कितना राजनीतिक असर पड़ता है और लक्सर की जनता किसे अपना समर्थन देती है।

ALSO READ  "उर्मिला सनावर विवाद पर सुरेश राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- कोर्ट से मिल रही राहत, जांच में साबित होगी सच्चाई, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042