न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » निर्देश » “मानसून को लेकर रोहिला सख्त, एक सप्ताह में खुलेंगी सभी बंद नाला-नालियां; जलभराव और डेंगू रोकथाम पर दिए कड़े निर्देश”

“मानसून को लेकर रोहिला सख्त, एक सप्ताह में खुलेंगी सभी बंद नाला-नालियां; जलभराव और डेंगू रोकथाम पर दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 20 अगस्त 2026। राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिला की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार, रुड़की में मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।राज्य मंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां संबंधित अधिकारी तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करें। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और शिकायत मिलते ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर जनपद में बंद पड़े सभी नाला-नालियों को खोलने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सफाई, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में पानी जमा न होने पाए।बैठक में कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर राज्य मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।राज्य मंत्री ने “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत नगर निगम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल परिसरों में झाड़ियों और घास की नियमित सफाई कराने तथा मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "सीएम के निर्देशों पर हरिद्वार में डीएम की सख्ती: सड़कों पर उतरे मयूर दीक्षित, अतिक्रमण हटाने के आदेश, गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना"

इसके अलावा जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग को बिना अनुमति सड़कें न खोदने तथा सीवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। बंद और चोक सीवरेज लाइनों को भी दुरुस्त करने को कहा गया।जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042