न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”
Home » बैठक » “एसआईआर पर सख्ती से जुटा प्रशासन, राजनीतिक दलों संग मंथन; डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा आश्वासन—किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा”

“एसआईआर पर सख्ती से जुटा प्रशासन, राजनीतिक दलों संग मंथन; डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा आश्वासन—किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग उपलब्ध हो रहा है,उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी नोटिस निर्गत किए गए है,उनपर आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाता की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है,किसी भी त्रुटि के लिए जैसे नाम में परिवर्तन,पता में त्रुटि एवं परिवर्तन आदि के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए 11 अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी मतदाताओं को कोई भी समस्या/परेशानी है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकते है।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जायेगा।

ALSO READ  "जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस"

इस अवसर पर विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत,विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम राजीव गर्ग,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी (महिला) प्रियंका,जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नकली सिंह सैनी,चंद्रपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 9 3
Users Today : 374
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 9 3
Users Today : 374
Users Yesterday : 662