न्यूज़ फ्लैश
“निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक” “रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा! नारसन ब्लॉक में 35 हजार की घूस लेते PRD अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप” “मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार”
Home » हादसा » “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप”

“लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय किन्नर की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खड़ंजा फाटक के पास हुआ, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अलीशा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से देवबंद, जिला सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देर शाम वह खड़ंजा फाटक के पास मौजूद थी। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अलीशा की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ और मृतक रेलवे ट्रैक के पास किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 3 4 6
Users Today : 891
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 3 4 6
Users Today : 891
Users Yesterday : 523