न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » महोत्सव » “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव”

“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। इमैक संस्था की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस का संयुक्त कार्यक्रम होटल विस्तारा, शिवालिक नगर में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनु शिवपुरी एवं कार्यक्रम की निर्णायक मंडल की सदस्य श्रीमती सरोज जैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया गोयल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई।

कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता, सास-बहू प्रतियोगिता, गर्ल्स फेस्टिवल थीम डांस और लकी ड्रॉ शामिल रहे। इमैक की महिला टीम द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं छोटी-छोटी बालिकाओं ने विभिन्न त्योहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। प्रतियोगिताओं के विजेता तीज क्वीन प्रथम चेतना चौहान, द्वितीय विजेता शर्मा,पारंपरिक पोशाक प्रथम निशा सिंह,बेस्ट एनर्जेटिक विजेता शर्मा,कॉन्फिडेंट लेडी,मीनाक्षी द्विवेदी,सोलो डांस प्रथम चेतना चौहान, द्वितीय – निशा सिंह,गर्ल्स फेस्टिवल डांस प्रथम श्रेया गोयल, द्वितीय अर्जिता,सास-बहू प्रतियोगिता प्रथम सीमा चौहान एवं इंदु चौहान,लकी ड्रॉ इंदु चौहान के नाम रहा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आशा चौधरी और मीनाक्षी राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मनु शिवपुरी ने महिला सशक्तिकरण पर स्वरचित कविता सुनाई। उन्होंने इमैक संस्था की सराहना करते हुए कहा कि “इमैक संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही संस्था सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति की सचिव मौसमी गोयल द्वारा समिति के कार्यों और उद्देश्यों को बताया गया।कार्यक्रम के अंत में संस्था की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, कोर सदस्य सुनीता झा और आशा चौधरी द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सपना भटनागर, कविता गोयल, शिल्पा भंडारी, रूबी चंद्रा, आयुष डंगवाल, रेखा रानी, प्रियंका चौहान आदि के साथ अनेकों महिलायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 4 5
Users Today : 513
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 4 5
Users Today : 513
Users Yesterday : 343