न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » कार्यवाही » “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”

“रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्रित किया जा रहा है तथा एकत्रित रक्त को कथित रूप से ब्लड बैंक ना ले जाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश शुरू की गई तथा चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई।

स्विफ्ट कार संख्या युके-08- बीएल-3257 की डिग्गी से एक आइस बॉक्स के अंदर 27 यूनिट रक्त एवं 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ब्लड यूनिट की जांच/माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।स्कॉर्पियो एन कार संख्या यूपी-20-CD-8085 की तलाशी में 04 डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड तथा हाथ बांधने वाली 04 बेल्ट बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं 316(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपित अनित सैनी, पुत्र राजेश कुमार, निवासी फतवा, थाना लक्सर,शुभम कुमार, पुत्र जीतराम, निवासी ग्राम माड़ा बेला, पोस्ट चन्दपुरी कला, थाना खानपुर. दुष्यन्त कुमार, पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, आवास विकास, थाना कोतवाली सदर, बिजनौर, कावेन्द्र कुमार, पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी निकट सद्भावना अस्पताल, हरतला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद,. दया सिंह, पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम ईसमपुर ढाणा, थाना गीनौर, जनपद सम्भल का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  "स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी का खेल खत्म! लक्सर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी दबोचे — चोरी का 100% माल बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 5
Users Today : 532
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 5
Users Today : 532
Users Yesterday : 1033