न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » रेस्क्यू » शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात में पुल नंबर-1 से कूदने की सूचना

शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात में पुल नंबर-1 से कूदने की सूचना

(शहजाद अली हरिद्वार)विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव SDRF की टीम ने सोमवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से 17 अगस्त को सुबह करीब 8:11 बजे SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि देर रात एक युवक पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची SDRF टीम ने शक्तिनहर में व्यापक सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम ने नहर के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। काफी प्रयासों के बाद SDRF जवानों को सफलता मिली और ढकरानी इंटेक के पास से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

बरामद शव की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई। SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी बेस और ऑडिन कोल से 40 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033