न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मान » “तिरंगे की शान में सराबोर हरिद्वार, धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस; डीएम मयूर दीक्षित ने किया ध्वजारोहण, सेनानियों का हुआ सम्मान”

“तिरंगे की शान में सराबोर हरिद्वार, धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस; डीएम मयूर दीक्षित ने किया ध्वजारोहण, सेनानियों का हुआ सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,वीर शहीदों ने देश के आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर कर आजादी दिलाई है ,जिस कारण आज हम अपना 80 वां स्वतंत्र दिवस मना रहे है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहिदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिये।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन मानस अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालय में आने पर उसकी जो भी समस्या एवं कार्य है उसे संबंधित अधिकारी एवं संबंधित पटल सहायक बिना किसी भेदभाव एवं स्वार्थ के कार्यों का तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लेकर दोबारा कार्यालयों में न आने पड़े।आयोजित समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों तथा राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जितेंद्र रघुवंशी,भारत भूषण विद्यालंकार,वीरेंद्र गहलोत,अर्जुन सिंह राणा,आशिक कुमार चौहान,कृष्ण गोपाल पंत,श्रीमती सुनीता त्रिपाठी,श्रीमती सरिता नेगी पंवार (सेवानिवृत विग कमांडर), राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह रावत,जसवंत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।   कांवड़ मेले दौरान गंगा के तेज भाव में बहने वाले श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू करते हुए उनकी जान को बचाया गया, जिसके लिए बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर के ग्रुप लीडर सूबेदार कुलविंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  "पर्वतीय संघर्षों से पदक तक: चमोली की मानसी नेगी ने जर्मनी में रचा इतिहास, भारत को दिलाया विश्वस्तरीय सम्मान"

इस अवसर पर आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति भी दी गई तथा गायन की प्रस्तुति देने पर छात्राओं को पुरुस्कार वितररित भी किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौध रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं एकुम्स कंपनी के सहयोग से चंदन एवं गुलमोहर के 100 पौधे रोपित किए गए।इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह एनडीआरएफ, पुलिस के जवान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजन व राज्य आंदोलनकारी कलेट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 4 9
Users Today : 139
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 4 9
Users Today : 139
Users Yesterday : 861