न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मुलाकात » “राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया”

“राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया”

(शहजाद अली हरिद्वार)दिल्ली। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के आमंत्रण पर हुई इस बैठक में प्रदेश में रोजगार की स्थिति, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, भर्ती माफिया की सक्रियता और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी के समक्ष उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं की समस्याओं और भर्ती परीक्षाओं को लेकर उनकी चिंताओं को रखा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता है। पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है और उनके भविष्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

इस दौरान उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुडाकोटी और प्रदेश मीडिया प्रभारी बिट्टू वर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि युवाओं की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठने से भर्ती व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस पहल होगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861