न्यूज़ फ्लैश
“तिरंगे की शान में सराबोर हरिद्वार, धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस; डीएम मयूर दीक्षित ने किया ध्वजारोहण, सेनानियों का हुआ सम्मान” “टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू तेज: एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर, दो की तलाश युद्धस्तर पर जारी” “धामी का दमदार ऐलान! तिरंगे तले गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, CM ने गिनाईं 7 बड़ी सौगातें” “कांवड़ मेले की अभूतपूर्व व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी ने थपथपाई पीठ, एसएसपी भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप को मेडल से किया सम्मानित” “स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ‘राष्ट्र प्रथम’ का लिया संकल्प” “राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया”
Home » संकल्प » “स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ‘राष्ट्र प्रथम’ का लिया संकल्प”

“स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ‘राष्ट्र प्रथम’ का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुशासन और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करें और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जय हिन्द!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 4 2 8
Users Today : 237
Users Yesterday : 561
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 4 2 8
Users Today : 237
Users Yesterday : 561