न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया” “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना” “कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बड़ा घाट विस्तार, 3 किलोमीटर लंबाई के 7 नए घाटों पर काम तेज” “चमोली टनल हादसा: CM धामी ने खुद टनल में उतरकर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा, 19 लोग सुरक्षित बाहर—3 की तलाश जारी” “बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां” “कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अखाड़ा परिषद ने बजाई ‘सफलता की घंटी’—डीएम-एसएसपी से लेकर सफाई कर्मियों तक का हुआ भव्य सम्मान”
Home » शुभारंभ » “बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां”

“बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 13 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में स्कूली बच्चों के लिए देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नंदन कुमारी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में विशेष सहायक होती हैं। इनके माध्यम से बच्चों में देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल शब्दों तक सीमित न रहकर हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देना चाहिए।

कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और उत्साह को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाल मंदिर, विद्या मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुनानक एकेडमी, शिवडेल स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मनमोहक देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागी टीमों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बीएचईएल एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज क्लब की पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य-शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। अपर महाप्रबंधक (संचार एवं जनसंपर्क) श्री निखिल वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 2 0 9
Users Today : 18
Users Yesterday : 561
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 2 0 9
Users Today : 18
Users Yesterday : 561