न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » यात्रा » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा: वीरता, एकता और नवभारत की दृढ़ चेतना”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा: वीरता, एकता और नवभारत की दृढ़ चेतना”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाग लेकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित थी। यात्रा मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक, युवा और मातृशक्ति ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने निर्णायक कार्यवाही की है और भारतीय सेना को खुली छूट दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आतंकियों और उनके संरक्षकों को करारा जवाब मिला।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वयं को सैनिक पुत्र बताते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने देश की सैन्य ताकत और मेड इन इंडिया हथियारों की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। यह यात्रा न केवल शौर्य का सम्मान है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 5
Users Today : 132
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 5
Users Today : 132
Users Yesterday : 729