न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » यात्रा » “180 फीट लंबे तिरंगे के साथ हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा—भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर”

“180 फीट लंबे तिरंगे के साथ हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा—भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा। आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुई यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण जिसमें 180 फुट लंबा तिरंगा को लेकर एन सी सी के छात्रों ने भारत माता के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल जी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा की तिरंगा हमारी शान है हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को लपेटकर हंसते हंसते अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए बलिदान किया ये तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव है

ALSO READ  "चारधाम में सबको प्रवेश की अनुमति: नैनीताल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला"

उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के इस पल को याद करते हुए इस तिरंगा यात्रा में सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा दीपांशु विद्यार्थी राजकुमार अरोड़ा अन्नू ककड़ सुभाष चंद्र सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी तरुण नय्यर अनिमेष शर्मा तुषांक भट्ट किशन बजाज आशु चौधरी विकास प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता देवेश ममगई पारुल चौहान करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी नवीन तेश्वर सत्यनारायण शर्मा मोनिका सैनी निशा नोडियाल राकेश नोडियाल भोला शर्मा सुमित लखेड़ा अर्श नय्यर कपिल बालियान सूरज भारद्वाज मुकुल भारद्वाज लवी चौहान उमेश पाठक रेशु चौहान हरजीत सिंह सहित मृदुल कौशिक सुनील सेठी सुरेश शर्मा करण वर्मा देवेश ममगई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 5 3
Users Today : 370
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 5 3
Users Today : 370
Users Yesterday : 1573