न्यूज़ फ्लैश
“180 फीट लंबे तिरंगे के साथ हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा—भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर” “आजादी के जश्न को तैयार देहरादून, गर्व और गौरव के साथ गूंजेगा परेड ग्राउंड—मुख्यमंत्री धामी फहराएंगे तिरंगा, भव्य परेड और सम्मान समारोह बनेगा आकर्षण” “उत्तराखंड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी धामी सरकार, नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से सजी ‘माउंटेन मेलोडीज’ का विमोचन” “हरिद्वार में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कसी कमर” “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने बढ़ाया सम्मान, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की जमकर सराहना” “कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस—लेबलिंग में मिलीं गंभीर खामियां”
Home » अभियान » “कांवड़ मेला खत्म, अब स्वच्छता का महाअभियान तेज—गंगा घाटों से शहर तक चला सफाई का जोरदार अभियान”

“कांवड़ मेला खत्म, अब स्वच्छता का महाअभियान तेज—गंगा घाटों से शहर तक चला सफाई का जोरदार अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल समापन के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने आमजन, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

इसी क्रम में आज विष्णु घाट, हरिद्वार में आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं नगर निगम हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से घाटों से कूड़ा-कचरा एकत्र करने के साथ ही घाटों की धुलाई एवं सफाई की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों एवं दुकानदारों को प्लास्टिक एवं कचरा गंगा में न डालने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया।

आज के जनभागीदारी अभियान में 92 गार्बेज बैग कचरा एकत्र किया गया, जिसे वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सौंपा गया।

इसी क्रम में बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति, शिवनगर, भूपतवाला के कार्यकर्ताओं द्वारा पंत दीप पूर्वी घाट पर भी सफाई अभियान चलाया गया। आश्रम समिति द्वारा बताया गया कि इस घाट पर प्रतिदिन का सफाई कार्य भी आश्रम द्वारा किया जाता है। कांवड़ मेले के दौरान एवं मेले के समापन के उपरांत घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में समिति द्वारा निरंतर सहयोग किया जा रहा है।

विभिन्न संगठनों ने भी किया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग

जनपद में चलाए जा रहे इस वृहद स्वच्छता अभियान में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। साथ ही, नगर निगम स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर सोनिया द्वारा भी रोडीबेलवाला स्थित गंगा घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए आमजन को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए जागरूक किया।

जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में निकायों के साथ-साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा स्वच्छता अभियान में सहभागिता की जा रही है। इन अभियानों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, मार्गों, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरिद्वार प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया गया। कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों,स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों,व्यापार मंडलों एवं आमजन द्वारा किए गए सहयोग के बाद अब स्वच्छता अभियान को भी जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक रूप दिया जा रहा है।

जनभागीदारी से चलाए जा रहे इस वृहद स्वच्छता अभियान का उद्देश्य गंगा घाटों एवं नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा व्यापार मंडलों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।आइए, आस्था के साथ स्वच्छता को भी अपनी जिम्मेदारी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 2 7 6 1
Users Today : 23
Users Yesterday : 985
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 2 7 6 1
Users Today : 23
Users Yesterday : 985