न्यूज़ फ्लैश
“12 घंटे में टूटा रास्ता फिर हुआ दुरुस्त! नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का CM धामी ने लिया जायजा, अफसरों को दिए जरूरी निर्देश” हरिद्वार में उमड़ा भगवा सैलाब! 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 4.43 करोड़ कांवड़िए हुए रवाना Haridwar”कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर शिकंजा, दो कारोबारियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा “तिरंगे के रंग में रंगा हरिद्वार! गांव-गांव गूंजी देशभक्ति, स्कूलों से निकली भव्य तिरंगा रैली” “भारी बारिश में भी हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM मयूर दीक्षित” “CM धामी का सख्त फरमान—15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की हर सड़क होगी गड्ढामुक्त, मानसून में 24×7 अलर्ट रहें अफसर; लापरवाही पर नहीं चलेगा कोई बहाना!”
Home » सुरक्षा » “भारी बारिश में भी हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM मयूर दीक्षित”

“भारी बारिश में भी हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM मयूर दीक्षित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के बीच भी डाक कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भारी बारिश के बीच जीरो ग्राउंड शंकराचार्य चौक पहुंचकर डाक कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री भारी संख्या में गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।

जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ियों से भी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान घाटों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो रही है उन क्षेत्रों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी डाक कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 0 9 2 3
Users Today : 479
Users Yesterday : 618
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 0 9 2 3
Users Today : 479
Users Yesterday : 618