न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » सम्मान » “उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक ने बढ़ाया देवभूमि का मान, शिक्षा, न्याय और समाजसेवा में शानदार योगदान पर मिला पहला ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026”

“उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक ने बढ़ाया देवभूमि का मान, शिक्षा, न्याय और समाजसेवा में शानदार योगदान पर मिला पहला ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली, 09 अगस्त। उत्तराखंड की बेटी और अधिवक्ता विदुषी निशंक को शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

दिग्गज हस्तियों ने किया सम्मानित

समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने विदुषी निशंक को ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ प्रदान किया।

शिक्षा और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका

विदुषी निशंक पेशे से अधिवक्ता हैं और भारत के प्रथम ‘लेखक गाँव’ (Writers’ Village) की निदेशक के रूप में भी कार्य कर रही हैं। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका निरंतर बनी हुई है। अपनी स्वर्गीय माता की स्मृति में स्थापित ‘कुसुम कांता फाउंडेशन’ के माध्यम से वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियां भी रहीं उल्लेखनीय

विदुषी निशंक विधि की स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से एलएलएम की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही वे यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के लिए कॉमनवेल्थ स्कॉलर भी रही हैं। शिक्षा, विधि और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को महिला सशक्तिकरण तथा युवा नेतृत्व के प्रेरक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

ALSO READ  "शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की का बढ़ा गौरव! कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित 'भारत शिक्षा रत्न सम्मान'"

देशभर की प्रतिष्ठित विभूतियां हुईं सम्मानित

समारोह में विदुषी निशंक के अलावा भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना श्रीमती शोवना नारायण, भारतीय फिल्म एवं मीडिया जगत से संदीप मारवाह, लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज सिन्हा, स्वामी प्रेम अन्वेष जी महाराज, श्रीमती स्वाति गर्ग सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक प्रतिष्ठित विभूतियों को भी ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।विदुषी निशंक को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। शिक्षा, विधि, साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573