न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » सुरक्षा » “गंगा की प्रचंड लहरों के बीच ‘सुरक्षा कवच’ बने BEG के जांबाज, 31 जुलाई से अब तक 44 श्रद्धालुओं का किया सफल रेस्क्यू, हर संकट में ढाल बनकर खड़े रहे सेना के जवान”

“गंगा की प्रचंड लहरों के बीच ‘सुरक्षा कवच’ बने BEG के जांबाज, 31 जुलाई से अब तक 44 श्रद्धालुओं का किया सफल रेस्क्यू, हर संकट में ढाल बनकर खड़े रहे सेना के जवान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता हरिद्वार… गंगा मैया की तेज धार और आस्था के सैलाब के बीच लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। लेकिन इस विशाल आस्था के पर्व के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कुछ ऐसे जांबाज भी मोर्चे पर हैं, जिनकी मौजूदगी किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजते हरिद्वार में गंगा की तेज धार और आस्था के सैलाब के बीच लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। विशाल आस्था के इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की के प्रशिक्षित जवान एवं गोताखोर लगातार रेस्क्यू ड्यूटी पर तैनात हैं।

31 जुलाई से अब तक बीईजी रुड़की के जवानों द्वारा गंगा की तेज धार में फंसे 44 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। तेज बहाव, गहरी धारा और लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

किसी श्रद्धालु के गंगा में असंतुलित होने अथवा तेज बहाव की चपेट में आने की सूचना मिलते ही जवान तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हैं। लाइफ जैकेट, रेस्क्यू रोप और लाइफ रिंग जैसे सुरक्षा उपकरणों के साथ जवान संकट में फंसे श्रद्धालुओं तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।

गंगा की धार तेज, लेकिन जवानों का हौसला उससे भी ऊंचा

हरिद्वार से लेकर रुड़की तक गंगा के किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सेना के जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रुड़की के सोलानी पार्क से लेकर हरिद्वार के हाथी पुल क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। इन जवानों के लिए यह केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का संकल्प है। लाखों की भीड़ और गंगा की तेज धार के बीच उनका एकमात्र लक्ष्य संकट में फंसे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकालना है।

ALSO READ  "नीलकंठ में कांवड़ियों के लिए चाकचौबंद इंतजाम, हर कदम पर सुरक्षा का पहरा—पेयजल, चिकित्सा से लेकर सफाई तक प्रशासन ने संभाला मोर्चा"

प्रशासन और सेना का मजबूत सुरक्षा तंत्र

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत द्वारा भी आपदा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एवं भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार किया गया है।

44 रेस्क्यू—कर्तव्य, साहस और इंसानियत की मिसाल

31 जुलाई से 08 अगस्त तक 44 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू BEG एवं Centre, रुड़की के जवानों की तत्परता, प्रशिक्षण और साहस का प्रमाण है। सीमा पर देश की रक्षा करने वाले यही सैनिक जब गंगा की लहरों के बीच किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, तो यह केवल सैन्य कर्तव्य नहीं रहता—यह मानवता और सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573