न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे से दूर रहो, सपनों के करीब चलो! DM प्रशांत आर्य ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, बोले– शिक्षा और अनुशासन से ही संवरेगा भविष्य BIG BREAKING:: जनगणना-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट! DM मयूर दीक्षित का बड़ा प्लान, 30 हजार नागरिक खुद करेंगे अपनी गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की मुहिम BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद!
Home » निरीक्षण » “विकास भवन के शौचालयों पर CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक ‘स्वच्छता निरीक्षण’, लापरवाही पर सख्त चेतावनी—‘गंदगी मिली तो कार्रवाई तय!’”

“विकास भवन के शौचालयों पर CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक ‘स्वच्छता निरीक्षण’, लापरवाही पर सख्त चेतावनी—‘गंदगी मिली तो कार्रवाई तय!’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, दुर्गंध अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य कराया जाए, जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें, जिससे विकास भवन परिसर में साफ, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

ALSO READ  BIG BREAKING:: मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुली पोल, कहीं केंद्र बंद तो कहीं एक्सपायरी पाउडर और धूल फांकती मिलीं 500 किताबें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 5 9
Users Today : 602
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 5 9
Users Today : 602
Users Yesterday : 831