न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » सम्मान » “एसआईआर अभियान में शानदार काम का सम्मान! रुड़की में उत्कृष्ट बीएलओ प्रवीण कल्याणी सम्मानित, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने दिए पारदर्शिता और तेजी से काम के निर्देश”

“एसआईआर अभियान में शानदार काम का सम्मान! रुड़की में उत्कृष्ट बीएलओ प्रवीण कल्याणी सम्मानित, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने दिए पारदर्शिता और तेजी से काम के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहेविशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं आईटी वॉलंटियर्स के साथ एक डाउट क्लियरिंग सत्र आयोजित किया गया।

बैठक में एसआईआर अभियान के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों, विशेष रूप से नोटिस चरण से संबंधित प्रक्रियाओं, डिजिटलीकरण, अभिलेखों के सत्यापन एवं फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं आईटी वॉलंटियर्स से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक नोटिस का समयबद्ध निस्तारण एवं रिकॉर्ड का सही डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ श्रीमती प्रवीण कल्याणी (बूथ संख्या-120, विधानसभा रुड़की) को सम्मानित किया गया। श्रीमती प्रवीण कल्याणी ने रुड़की विधानसभा में एसआईआर अभियान के नोटिस चरण से संबंधित समस्त कार्य सर्वप्रथम पूर्ण तउकृष्ट कार्य निष्पादन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ दीपक रामचन्द्र शेट तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी ने श्रीमती प्रवीण कल्याणी को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया तथा उनके समर्पण, कार्यकुशलता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ALSO READ  "देवभूमि हरिद्वार में राजनीतिक गरिमा का भव्य संगम: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शॉल व ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ भेंट कर किया सम्मान"

बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एसआईआर अभियान को पूर्ण पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 9
Users Today : 346
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 9
Users Today : 346
Users Yesterday : 1573