न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान!
Home » एक्शन » “भारी बारिश में भी अलर्ट मोड पर प्रशासन! नारसन बॉर्डर पर DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाली कांवड़ और DJ की नो-एंट्री”

“भारी बारिश में भी अलर्ट मोड पर प्रशासन! नारसन बॉर्डर पर DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाली कांवड़ और DJ की नो-एंट्री”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हो रही भारी वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को नारसन बॉर्डर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी चेक पोस्टों एवं ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए भंडारों एवं सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है तथा प्रशासन एवं पुलिस के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से संवाद करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 10 फीट चौड़ाई एवं 12 फीट ऊंचाई से अधिक आकार की कांवड़ तथा मानकों के विपरीत संचालित डीजे को जनपद की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले सभी डीजे एवं कांवड़ को नारसन बॉर्डर से वापस किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन एवं डीजे की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ALSO READ  "बैंक की मनमानी पर प्रशासन का डंडा चला भारी: बीमित ऋण के बावजूद विधवा-बेटी को प्रताड़ित करने वाला बैंक ऑफ बड़ौदा 24 घंटे में झुका, डीएम सविन बंसल के सख्त एक्शन से लौटी 3.30 लाख की रकम"

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी एवं त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से संयम, अनुशासन एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी,अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी सहित पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 7 0 3
Users Today : 77
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 7 0 3
Users Today : 77
Users Yesterday : 483