न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » ज्ञापन » “पेपर लीक पर भड़का सुराज सेवा दल, रुड़की में जोरदार प्रदर्शन; प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग”

“पेपर लीक पर भड़का सुराज सेवा दल, रुड़की में जोरदार प्रदर्शन; प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । सुराज सेवा दल ने उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति को कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। सुराज सेवा दल के तहसील अध्यक्ष नितिन कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेएम दीपक रामचन्द्र शेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बार-बार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और परीक्षाएं रद्द होने की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास लगातार टूट रहा है, जिससे पूरे परीक्षा तंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़े पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल दोषियों, अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा सभी भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं को पूर्ण रूप से पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की गई।सुराज सेवा दल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी विद्यालयों की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और कई विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। संगठन ने बंद हुए विद्यालयों को लेकर सरकार से पुनर्विचार करने तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर नितिन कटारिया,नौसाद प्रधान,खलील प्रधान,आलिम,सभासद रहीश,डॉक्टर सतबीर,आदिल,विनोद राणा,आदित्य राणा,सुशील कटारिया,नदीम,रियाजुल, ईनाम,हाजी इसरार,फुरकान आदि मौजूद रहे।

Share This
ALSO READ  हरिद्वार: 'ज्योतिबा फुले' मूवी के प्रदर्शन को लेकर सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886