(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में पिरान कलियर के धार्मिक स्थलों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों द्वारा कथित तौर पर पिरान कलियर के धार्मिक स्थलों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान लोगों ने कहा कि पिरान कलियर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की मिसाल है। ऐसे बयानों से क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका बनी रहती है।
वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




































Users Today : 39
Users Yesterday : 1054
