न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » बैठक » Haridwar:कांवड़ मेला-2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक में बनी बेहतर यातायात व्यवस्था की रणनीति”

Haridwar:कांवड़ मेला-2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक में बनी बेहतर यातायात व्यवस्था की रणनीति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र सिंह द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व वर्षों के कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष बेहतर यातायात प्रबंधन, आपसी समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक रुड़की राजेंद्र नाथ द्वारा अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए ट्रैफिक वॉलिंटियर को महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पिछले वर्षों में सामने आई चुनौतियों एवं उनमें किए जाने वाले आवश्यक सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी ट्रैफिक वॉलिंटियर से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया।

ALSO READ  गैरसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित मंत्रियों और विधायकों ने आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा पर किया गहन विचार-विमर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 4
Users Today : 103
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 4
Users Today : 103
Users Yesterday : 849