न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » बैठक » Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला”

Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। पतंजलि योगपीठ के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के समयबद्ध एवं स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में पतंजलि योगपीठ के समीप स्थित संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।अपर जिलाधिकारी ने सुरक्षा एनक्लेव क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग, रुड़की को पंपिंग स्टेशन निर्माण हेतु (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार होने के उपरांत हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सिंचाई विभाग, रुड़की को लगभग 700 मीटर नाला निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देशित किया कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक जल निकासी के लिए आवश्यक पंपों की व्यवस्था पूर्व की भांति तहसील रुड़की द्वारा सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपर जिलाधिकारी ने अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए तहसील रुड़की, तहसील हरिद्वार तथा सिंचाई विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार रुड़की एवं तहसीलदार हरिद्वार को निर्देशित किया कि जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करें तथा जहां भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता हो, वहां सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग को चैनलाइजेशन, पुलिया निर्माण, नालों की सफाई तथा जल निकासी से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी विस्तृत (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें, ताकि भविष्य में वर्षा के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

ALSO READ  "मानसून पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन: 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी सभी सड़कें, गर्भवती महिलाओं से लेकर चारधाम मार्ग तक विशेष निगरानी के निर्देश"

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार विकास अवस्थी, एसडीओ यूपी सिंचाई विभाग भारत भूषण, सहायक अभियंता शिव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता प्रतीक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 6 5
Users Today : 489
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 6 5
Users Today : 489
Users Yesterday : 693