न्यूज़ फ्लैश
“FSO अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी बधाई” “Uttrakhand की बेटियों ने बॉक्सिंग में बढ़ाया प्रदेश का मान, सीएम धामी ने निकिता, काजल और आरती को किया सम्मानित” “विज्ञान महोत्सव की पहली सीढ़ी पर 80 होनहारों ने दिखाया दम, स्क्रीनिंग टेस्ट में चमकी वैज्ञानिक प्रतिभा” “Uttrakhand:के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का खुला नया रास्ता, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में परखी तैयारियां” “kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार”
Home » बधाई » “FSO अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी बधाई”

“FSO अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। फायर स्टेशन सिडकुल में तैनात फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) श्री अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। श्री अनिल कुमार त्यागी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Chief Fire Officer) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस पदोन्नति को अग्निशमन सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उल्लेखनीय योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह ने श्री अनिल कुमार त्यागी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद के लिए अलंकृत किया। इस दौरान एसएसपी ने उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री त्यागी भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए अग्निशमन सेवा को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी श्री अनिल कुमार त्यागी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए बधाई दी और उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं उपलब्धियों से भरे कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक देहात सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्री त्यागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 8 8 5
Users Today : 268
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 8 8 5
Users Today : 268
Users Yesterday : 938