न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » सम्मानित » “Haridwar में ‘लखपति दीदियों’ का भव्य सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने 31 महिलाओं को किया सम्मानित”

“Haridwar में ‘लखपति दीदियों’ का भव्य सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने 31 महिलाओं को किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। आज में ज्वालापुर विधानसभा में भारतीय जनता महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा लखपति दीदी सम्मलेन का आयोजन किया गया , जिसके अंतर्गत समूह की बहने जो सरकार के योजनाओं के अंतर्गत लखपति बनी है ऐसी उन बहनों को भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा पटका पहनकर सम्मानित किया गया !

जिसमें 31 लखपति दीदी को सरकार के द्वार उनका स्वयं का रोजगार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी I

इन महिलाओं ने विगत वर्ष में सरकार के द्वार आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपने रोजगार को उच्च कोटि का बनाया है I

आज के इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनु कक्कड़ जी उपस्थित रही , जिन्होनें बताया कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रही है और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है I

उन्हें यह भी बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं की सशक्त बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहते हैं !

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सही करने का प्रयास रहता है !

इस प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की मदद लेकर ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक उन्नत करना जिससे कि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके I

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने स्वयं सहायता समहू की महिलाओं को पटका व पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया,जो महिलाएं लखपति योजना के अंतर्गत अपने रोजगार को बढ़ावा दे रही है I

इसमें अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता श्री देवेन्द्र प्रधान जी ने कहा कि महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत जुड़ना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार को बढ़ावा देने चाहिए !

ALSO READ  "भारत–नेपाल सीरीज़ में स्वर्णिम जीत का जलवा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित"

ज्वालापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष प्रताप प्रधान जी ने कहा कि आज की महिला स्वरोजगार अपनाकर सशक्त होना चाहिए !

कार्यक्रम में जिला उपाध्याय SC मोर्चा राजवीर सिंह, सरकारी समिति के अध्यक्ष शशांक जी भी उपस्थित रहे !

इस मौक पर महिला मोर्चा जिला जिला महामंत्री डॉक्टर सुंदर मंच संचालन किया गया और महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेनू शर्मा जी द्वार भी महिलाओं को सम्मान किया गया !

इस मौके पर इस कार्यक्रम की संयोजिका /जिला मंत्री संगीता प्रजापति, रहीं और सह संयोजिका / महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू रानी, मंडल महामंत्री जानवी मंडल महामंत्री नीलम और समहू की अनेको बहने भी उपस्थित रही !

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत भावना, मुनेश, निर्मिला, मीनू, रूबी, आशु, मंजू चौहान, रूपा देवी, प्रतिमा, मछला, उषा, अफसाना, पिंकी, कुसुम शर्मा, दीपा पाल, उजाला, सुधा, स्वाति ,अनीता, मोनिका, आदि 31 महिलाओं को सम्मनित किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930