न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » हमला » “Laksar: में खनन माफियाओं का दुस्साहस! कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप”

“Laksar: में खनन माफियाओं का दुस्साहस! कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) Laksar:हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग विभाग की टीम के साथ कथित मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि माइनिंग विभाग की टीम क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते हुए कथित तौर पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।माइनिंग विभाग के अनुसार, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पूर्व में की गई कार्रवाई को लेकर भी विवाद की स्थिति सामने आई थी। घटना के बाद टीम ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला भगवानपुर बाजार: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, राहगीर घायल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 6 1 1
Users Today : 67
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 6 1 1
Users Today : 67
Users Yesterday : 1097