न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » चेतावनी » “यूजर चार्ज पर फूटा जनता का गुस्सा! रुड़की में कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, तालाबंदी की खुली चेतावनी”

“यूजर चार्ज पर फूटा जनता का गुस्सा! रुड़की में कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, तालाबंदी की खुली चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। यूजर चार्ज के विरोध में महानगर कांग्रेस ने सोमवार को नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने यूजर चार्ज को जनता और व्यापारियों पर थोपा गया आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि शहर की जनता और व्यापारी लगातार यूजर चार्ज का विरोध कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम जनता की आवाज सुनने के बजाय हठधर्मिता पर उतरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अपने सभी संसाधन होने के बावजूद एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए यूजर चार्ज लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से वसूली होगी और उसका फायदा निजी कंपनी को मिलेगा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो नगर निगम में तालाबंदी कर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि यूजर चार्ज का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित हो चुका है तथा शासन स्तर से भी इसे लागू करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहा है।प्रदर्शन में पूर्व मेयर गौरव गोयल,पार्षद फजलुर्रहमान, सरदार कुलविंदर सिंह, गौरव प्रधान, लवी त्यागी, युनुस, रिजवान, नीरज सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  "किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 8 9
Users Today : 42
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 8 9
Users Today : 42
Users Yesterday : 930