न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » दुःखद » हरिद्वार से दिल दहला देने वाली घटना: मासूम बच्ची का शव टनल में मिला, हत्या और दरिंदगी की आशंका

हरिद्वार से दिल दहला देने वाली घटना: मासूम बच्ची का शव टनल में मिला, हत्या और दरिंदगी की आशंका

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता हुई 4 साल की मासूम बच्ची का शव मनसा देवी टनल में मिलने से पूरे शहर में मातम पसर गया है।

बच्ची 13 मई से लापता थी और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश करते हुए टनल के एक कोने में शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची के साथ दरिंदगी हुई या नहीं।

पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार जैसे धार्मिक और शांत शहर में इस तरह की घिनौनी वारदात ने लोगों की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता ने न सिर्फ शहर की पवित्रता को कलंकित किया है,

बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने की मांग कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले और बच्ची को न्याय मिल सके।

ALSO READ  अजित पवार का निधनः महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश में सभी 5 यात्रियों की हुई मौत, चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 1 4
Users Today : 406
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 1 4
Users Today : 406
Users Yesterday : 1368