न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » हादसा » “हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा! दुधाधारी चौक पर ई-रिक्शा और ऑटो की भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे यात्री, मची अफरा-तफरी”

“हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा! दुधाधारी चौक पर ई-रिक्शा और ऑटो की भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे यात्री, मची अफरा-तफरी”

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़। हरिद्वार के दुधाधारी चौक के पास रविवार को ई-रिक्शा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों में सवार कई यात्री सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

ALSO READ  हरिद्वार में गैस सिलेंडर में भीषण आग, सिपाही करम तोमर और स्थानीय लोगों ने बचाई बड़ी अनहोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522