न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » सम्मान » “शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की का बढ़ा गौरव! कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान'”

“शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की का बढ़ा गौरव! कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान'”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । अलायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भारत शिक्षा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को समय-समय पर ऐसे सम्मानों से नवाजा जाता रहा है। डॉ. नरेंद्र कुमार को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सम्मान मिलने पर डाॅ नरेंद्र कुमार को पूर्व प्रधानाचार्य नरेश बर्मन, देवी सिंह, तिलकराम, मदन जौली, सुशील राठी, सुभाष सैनी, मनोज जंयत, संजीत चंदा, सुशील पेंगोवाल, संयम भारती, गोपाल बालियान, श्याम सिंह, दिनेश पालीवाल, अशोक कुमार, फार्मेसी अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन हरिद्वार ब्रिजेश कुमार, गरीमा भारती, महिमा भारती, हर्षिका भारती ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

ALSO READ  "प्रतिभाओं को सम्मान, समाज को संबल: क्षत्रिय चौहान महासभा ने बहादराबाद में किया मेधावी छात्रों का सम्मान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 8 1 5
Users Today : 971
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 8 1 5
Users Today : 971
Users Yesterday : 747