न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » सौगात » “विकास की नई उड़ान! वार्ड-1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, राजीव शर्मा ने दी बड़ी सौगात”

“विकास की नई उड़ान! वार्ड-1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, राजीव शर्मा ने दी बड़ी सौगात”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-1 के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के दौरान जलभराव एवं जल निकासी व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होगी। पुलियाओं के निर्माण से क्षेत्र का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सड़क, पुलिया, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-1 में प्रारंभ किए गए पुलिया निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। भविष्य में भी जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी, ताकि शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी,जितेन्द्र राय,गौरव पुंडीर, सुरेंद्र कर्णवाल, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, रवि वर्मा, बलराम नौटियाल, हरेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा,अविनाश गुप्ता, ललित मोहन, ए.के. जैन, सुखदेव सिंह बिरदी, उमेश उपाध्याय, बी.एस. राठी, अंकित ओझा, एम.एम. शर्मा, दीवान सिंह फर्तियाल, डी.के. जैन, अरुण कुमार सिंह, पवन गोयल, रवि कांत सूद, सुरेंद्र कर्णवाल, रविंद्र, शांतनु मिश्रा,सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:धामी सरकार का बड़ा विकास पैकेज! ₹63 करोड़ की सौगात से कुंभ-2027 समेत सड़कों और निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 5
Users Today : 246
Users Yesterday : 522